इटावा। वाहन चेकिंग के दौरान सैफई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। मैनपुरी सहित जिले के थानों में 14 मामले दर्ज हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र के नगला भूरे गांव में एक्सप्रेसवे के नीचे बंबा के पास एक युवक तमंचा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। मौके पर पहुंचकर आरोपी घेरकर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीतेश निवासी नगला अनिया गांव थाना जसवंतनगर बताया। पकड़े गए आरोपी के ऊपर गैंगस्टर, लूट, अपहरण, चोरी व हत्या के प्रयास के मामलों में मैनपुरी सहित जिले के थानों में 14 मामले दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जीतेश को भी गिरफ्तार किया गया है।