फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका के तीन कोचों से उठा धुआं, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कालका एक्सप्रेस के तीन कोचों से धुआं उठने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने ट्रेन रोक सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोचों व उसके पहियों की जांच की। तब करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। घटना सुबह 11:22 बजे की है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कालका एक्सप्रेस (02312) के कोच नंबर एक वी, दो व डी-दो के ब्रेक बाइडिंग से अचानक धुआं निकलता शुरू हो गया।
धुआं काफी तेजी से उठने पर ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अनहोनी के डर से यात्री चिल्लाने लगे। इस पर चालक ने ट्रेन को जसवंत नगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रेक बाइडिंग में लगी आग को बुझाया गया। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर ब्रेक रिलीज किया गया। ट्रेन को कोच व ब्रेक को चेक करने के बाद सुबह 11:48 मिनट पर कालका एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इसी बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ। इसी बीच पीछे आ रही ट्रेनों को भी रोका गया। कॉशन देकर से नीलांचल व उड़ीसा संपर्क क्रांति और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का भी संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें