फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा शहर के कटरा शमशेर खां, कटरा साहब खां तथा पुरबिया टोला पजाबा वार्डों में निकाली गई। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश में जो 14 प्रतिज्ञाएं की हैं वो प्रदेश में सरकार बनने पर जरूर पूरी की जाएंगी।
प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं को टिकटों में 40 फीसदी हिस्सेदारी, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5000 से बढ़ाकर 10000 रुपये, इंटर पास करने वाली छात्राओं को एंड्रॉयड फोन तथा स्नातक पास करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की प्रतिज्ञा की गई है।
विज्ञापन

किसानों की कर्जा माफी, सबका बिजली बिल हाफ एवं कोरोना काल का माफ, कोरोना में परेशानी झेलने वाले परिवारों को 25-25 हजार रुपये की मदद, हर व्यक्ति को 10 लाख रुपयों तक का मुफ्त इलाज दिलाने, युवाओं को 20 लाख सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा भी सरकार बनने पर पूरी की जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राशिद खान, आलोक यादव, आरबी सिंह पाल, प्रेमकिशोर द्विवेदी, चंद्रमोहन तिवारी, कमलेश वर्मा, सत्येंद्र महेश्वरी, आमिर खान, अमित अग्निहोत्री, सुरेश शाक्य, यासीन राईन, जितेंद्र दुबे, सरवर अली, आसिफ जादरान, अंशुल यादव, आनंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें