फोटो संख्या 31 इकदिल में जागरूकता अभियान चलाते नायब तहसीलदार सीपी सिंह, थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्
- फोटो : ETAWHA
कस्बा इकदिल में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर मंगलवार को एसडीएम सिद्धार्थ के निर्देश पर जागरुकता अभियान चलाया गया।
नायब तहसीलदार सीपी सिंह, थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, नगर पंचायत अधिशासी अनिल कुमार मौर्य ने दुकानदार व लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में बताया।
इस दौरान बिना मास्क लगाए दो मेडिकल संचालकों पर 500- 500 रुपये का जुर्माना किया गया। दुकानों पर भीड़ होने पर एसआई बृजनंदन ने तीन दुकानों का 500- 500 रुपये का जुर्माना किया।
नगर पंचायत और पीएससी प्रभारी डॉ. शिवेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना की सैंपलिंग के लिए 200 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। बताया इकदिल कस्बा के मोहल्ला खेड़ापति में कोरोना पॉजिटिव 16 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
165 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। बुधवार को मोहल्ला सड़क बाजार के दुकानदारों की सैंपलिंग की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कोई भी दुकानदार व फल विक्रेता वह सब्जी विक्रेता अपनी दुकान है बंद कर कर कहीं ना जाएं। ऐसा करने पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई व एफआईआर की जाएगी।