फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में पांच पूंजीपतियों का ही हुआ विकासः शिवपाल सिंह

विज्ञापन
जसवंतनगर बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा बुधवार रात करीब नौ बजे जसवंतनगर बस स्टैंड के पास पहुंची। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में केवल पांच पूंजीपतियों का ही विकास हुआ है। बाकी कोई विकास नहीं हुआ। अगर उनकी सरकार बनी तो हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, हर परिवार की एक बेटी या बेटे को नौकरी भी जरूर देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों व वादाखोरों के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं। कृष्ण की जन्मभूमि वृंदावन से रथ यात्रा शुरू की है। यात्रा राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर समाप्त होगी। भाजपा शासन में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उनकी सरकार बनी तो ग्रेजुएट बेरोजगार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। भाजपा सरकार ने वादा किया था कालाधन वापस लाएंगे, मगर वह भी नहीं आया। 15 लाख रुपये हर गरीब के खाते में आएंगे, वह भी वादा झूठा निकला।
भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था, इसके उलट अब भ्रष्टाचार ज्यादा हो गया है। इस दौरान पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य आदि रहे। जसवंतनगर विधान सभा में आने के बाद जौनई, कुरसेना समेत कई स्थानों पर प्रसपा नेता व रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें