महेवा। जनपद के आठ विकास खंडों में बीआरसी व विद्यालय स्तर पर मार्च माह में नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय तिवारी ने बकेवर बीआरसी परिसर में लैंगिक समानता कार्यशाला में एक वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
जिला समन्वयक ने बताया कि महिला सशक्तिकरण, नारी उत्थान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर गठित मीना मंच की सक्रिय बालिकाओं में उत्कृष्ट बालिका यानी पावर एंजेल को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
मीना मंच का गठन समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में यूनिसेफ के निर्देशन में किया गया है। इसके माध्यम से समाज में जन जागरुकता कार्य किया जाना है।