फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों की बेटियों के हाथ पीले कराने का खर्चा सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी भी इस योजना के अंतर्गत धूमधाम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

11 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दो स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम होंगे। ब्लॉक स्तर और पालिका स्तर पर जोड़ों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे जा रहे हैैं। फिलहाल 225 शादियां कराने की योजना है।
इसे बढ़ाकर 400 शादियों तक पहुंचाए जाने की तैयारी चल रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि निर्धारित समय से पहले जोड़ों की संख्या 400 तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सभी संबंधित कर्मचारियों से कहा गया कि वे जोड़ों का रजिस्ट्रेशन करें और लगभग 400 जोड़ों की शादियां कराई जाए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे। बताया कि प्रत्येक शादी पर 51,000 खर्च किए जाते हैं।
बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन विधिवत किया जाएगा। इसमें धार्मिक रीति रिवाज किए साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन स्थल पर सजावट भी की जाएगी और बैंड भी बजेगा।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से कराने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसी संभावना है कि विवाह की तिथि तक 400 जोड़ों की शादियों की तैयारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें