सैफई। एमडी, एमएस के पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा की काउंसलिंग विलंब के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सोमवार को सातवें दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया। धरना प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट प्रथम वर्ष के चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं जैसे वार्ड एवं अन्य विभागों में कार्यों का बहिष्कार किया गया।
रेजिडंट डॉक्टरों का कहना है कि सरकार हमारी मांगों को अनसुना करके मूक बधिर बनी हुई है। इस वजह से न चाहते हुए भी कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा, जिससे मरीजों को कठिनाइयां हो रही हैं।
अगर समय रहते हमारी मांगों पर विचार करते हुए समाधान नहीं निकाला गया तो पूरे देश में इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।