फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में हुए हादसे में सैफई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करहल में हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक सैफई का रहने वाला था।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 80 पर रविवार सुबह चार बजे डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। इसमें 70 यात्री सवार थे। हादसे में तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें एंबुलेंस द्वारा उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई में भर्ती कराया गया।
सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कहरी सड़क निवासी रामनरेश 35 वर्षीय पुत्र रामसनेही की मौत हो गई। वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शनिवार के दिन पुत्री की तबीयत खराब होने पर बस में सवार होकर के घर पर आ रहा था। जो हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना पर परिजन आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी विनीता ने बताया कि पहले पति घर पर किसानी का काम करते थे। घर की स्थिति सही ना होने के कारण प्राइवेट नौकरी करने के लिए नोएडा गए थे। दुर्घटना में जनपद फैजाबाद के थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव मणना निवासी जय प्रकाश सिंह (48) पुत्र राजाराम और जनपद बिजनौर निवासी अमित (35) बस चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें