फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मदनपुरा गांव पहुंची विजिलेंस टीम से ग्राम प्रधान के ट्यूबवेल की जांच कराने पर प्रधान के बेटों ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर रविवार को युवक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेल सैफई में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर रविवार को अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व विजिलेंस टीम पहुंची थी। टीम ने कई घरों में जांच की। गांव के महावीर ने प्रधान के घर पर भी जांच करने की मांग की। टीम ने प्रधान के ट्यूबवेल पर जाकर जांच की।
महावीर का आरोप है कि प्रधान के चारों बेटों ने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। एक बेटे ने तमंचे से फायर भी किया। पैर में गोली लगने से महावीर घायल हो गया। जसवंतनगर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने थाने में प्रधान के बेटों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधान के पुत्र बब्लू, अजय, अंशुल, शेषपाल और उसके साथी राम, कबीर, भोले व बृजेंद्र के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें