सैफई। सैफई महोत्सव के संस्थापक एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को सैफई शोक में डूबी रही। रणवीर की स्मृति में उनके समाधि स्थल पर आयोजित परंपरागत शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने आहुति डाली।
चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रणवीर सिंह ने 19 वर्ष पूर्व आज के दिन ही मात्र 36 वर्ष की उम्र में इस संसार से विदाई ली थी। सैफई जैसे छोटे गांव को विकास खंड का दर्जा दिलवाने में उनकी अहम भूमिका रही।
वह इसके ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन थे। इससे पूर्व उन्होंने सैफई महोत्सव की नींव भी डाली। उनके स्मरण दिवस के दिन शांति यज्ञ की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के मध्य आहुति देते उनके पुत्र पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने की।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंच सके। इसके अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव, पुत्र वधू राजलक्ष्मी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव।
डॉ. अजंट सिंह, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक मैनपुरी राजू यादव, लालजी दुबे गीजा, नितुल प्रताप यादव प्रधान हैंवरा ने शांति यज्ञ में आहुतियां डाली।