फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र जसवंतनगर के जोनई चौकी के पास हाईवे पर रविवार को रात में आगरा के ताज डिपो की बस ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों चाचा-भतीजे थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम मनोना थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी शोराम सिंह का बेटा देवेंद्र कुमार (50) और मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मनोना निवासी शिशुपाल का बेटा रुकुम सिंह (45) एक ही बाइक पर बैठकर अछल्दा जिला औरैया से रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद बाइक से लौटकर आ रहे थे।
उसी दौरान जोनई के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ताज डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। रुकुम सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि देवेंद्र कुमार को एंबुलेंस से भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत रुकुम सिंह के पिता शिशुपाल ने कोतवाली जसवंतनगर में बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें