फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान उठाई गई बाइक को वापस न देने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना पुलिस द्वारा लखना के एक सराफा व्यवसायी के घर से दबिश के दौरान लाई गई बाइक को गृहस्वामी को वापस नहीं दी गई है। इस पर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

27 जनवरी को लखना के सराफा व्यवसायी केतन सोनी को बकेवर में हाईवे पर पूर्वी तिराहे पर गोली मार दी गई थी। गोली मारने की घटना के बाद पुलिस ने घटना के आरोपियों की तलाश में शक के तौर पर लखना में एक अन्य सराफा व्यवसायी राजकुमार व उनके भाई के घर दबिश दी थी। राजकुमार के घर से पुलिस एक बाइक उठा लाई थी। दूसरे दिन पुलिस की कार्यवाई नाराज से लखना के सराफा व्यवसायियों ने बाजार बंद कर धरना दिया था। पुलिस ने राजकुमार की बाइक तत्काल वापस देने का आश्वासन दिया था।
राजकुमार वर्मा की पत्नी रेनू वर्मा ने बताया कि उस दिन से लेकर रोजाना वह अपनी बाइक को लेने के लिए थाना के चक्कर लगा रही है। पुलिस ने उनकी बाइक वापस नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया था। कागजात नहीं दिखाए गए थे। अब बाइक के कागजात दिखाए हैं। बाइक दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें