फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 छात्रों को रोजगार मिला,चेहरे पर दिखी खुशी

विज्ञापन
कैंपस सिलेक्सन में भाग लेते छात्र - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहली बार कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सुजुकी मोटर्स, अहमदाबाद ने चयनित 24 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। कैंपस सेलेक्शन में 100 छात्रों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद इनमें 24 छात्रों को चयनित कर रोजगार दिया गया। आन स्पॉट नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल चंदन कुमार चौरसिया ने बताया कि कोविड-19 का हर वर्ग पर असर पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। आईटीआई से पास आउट छात्र बेरोजगार न रहें इसके लिए कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था की गई।
प्लेसमेंट ऑफिसर हिमांशु यादव ने बताया कैंपस सुजुकी मोटर्स के लिए द प्लेसर एजेंसी के एचआर मैनेजर नवीन कुमार शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा के बाद साक्षात्कार लिया गया। उन्होंने बताया रोजगार पाने वाले सभी छात्रों को वेतन के साथ पीएफ, मेडिकल भत्ता व बोनस आदि की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें