फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिवाइडर से टकराकर पलटा चावल लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल

Sun, 04 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खरगपुर सरैया के पास रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से चावल के पैकेट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विवि भेजा था।
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रक चालक सतीश कुमार व खलासी सोनू निवासी गांव बरौली थाना शिकारपुर बुलंदशहर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें