इटावा। जनता कॉलेज बकवेर के पीजीडीसीए पाठ्यक्रम सहित बीएससी, बीकॉम तथा अन्य परास्नातक पाठ्यक्रम सत्र (2021-22) के लिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के कारण प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे।
वह तत्काल कानपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर पीजीडीसीए आदि अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सकते हैं। प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि वेबसाइट 25 अक्तूबर तक चालू कर दी गई है। (संवाद)