फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिली दुष्कर्म पीड़ित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शाहजहांपुर के एक सीओ समेत सात लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म व जबरन शादी कराने का आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेसी नेताओं से साथ बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी को अर्जी देकर मामले की रिपोर्ट इटावा में दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जसवंत नगर क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति राजमिस्त्री है। पीड़िता प्राइवेट नर्स है। चार साल उसकी मुलाकात नुमाइश के दौरान मप्र पुलिस में तैनात एक सिपाही से हुई थी। सिपाही को पत्नी को अपना मोबाइल नंबर दिया था। उसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। उसके बाद पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी करने चली गई थी। आरोप है कि दिल्ली में सिपाही ने पत्नी को धमकी देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
4 जुलाई 2021 को सिपाही ने पत्नी को शाहजहांपुर बुलाया। सिपाही ने पीड़िता को बंधक बनाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया। साथ ही नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद शाहजहांपुर से एक सीओ समेत कई पुलिस अधिकारियों से मिली और अपनी पीड़ा बताई। पुलिस ने सदर बाजार थाने में आरोपी
विज्ञापन

सिपाही को पति बनाकर दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, अप्राकृतिक संबंध बनाने व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। चार अन्य को आरोपी नहीं बनाया गया। पीड़िता के पति का कहना है कि जब पत्नी के उससे तलाक ही नहीं हुआ, तो सिपाही की पत्नी की कैसे शादी हो सकती है। पीड़िता का पति का कहना है कि पत्नी इटावा लौटकर आ गई है।
यहीं पर घटना की सही तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला व उसके पति के साथ एसएसी से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, अधिवक्ता प्रशांत दुबे, हंसमुखी संखवार, संजय दोहरे समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें