फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरते समय रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के महेरा फाटक के पास एक रेल कर्मी ट्रेन से उतरते समय गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले पहचान पत्र से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन जानकारी मिलने पर इटावा पहुंचे। कस्बा लखना के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी स्वर्गीय श्रीकृष्ण सोनी का पुत्र रविंद्र सोनी (30) बनारस में ग्रुप डी में मैकेनिकल रेलवे में हेल्पर के पद पर तैनात था।
बुधवार की रात को वह बनारस से किसी ट्रेन से अपने घर लखना आने के लिए इटावा आ रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे इटावा रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पहले महेरा फाटक पर ट्रेन के धीमी होने पर उतरने के प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान पैर फंसने से वह ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे लाइन पर युवक के कटने की सूचना मिलने ही फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव के पास मिले आई कार्ड से उसकी पहचान रेलवे कर्मी रविंद्र सोनी निवासी कस्बा लखना के रूप में की। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक रेलवे कर्मी के बड़े भाई ग़ोविंद सोनी ने बताया कि रविंद्र वर्ष 2013 में रेलवे में ग्रुप डी में भर्ती हुआ था। मृतक मूलरूप से चकरनगर के गांव पिपरौली गढ़िया का रहने वाला था।
वर्तमान में पूरा परिवार लखना में रह रहा है। रेलवे कर्मी की पत्नी श्वेता सोनी का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। उसके एक तीन साल का बेटा देव है। मां पुष्पा सोनी सहित घर के लोगों हादसे के बाद से गुमसुम हैं।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांवा निवासी श्याम सुंदर का बेटा अनिल कुमार उर्फ सोनू (30) नशे का आदी था परिवार के लोग उसे मना करते थे।
परिजनों के मना करने से नाराज होकर उसने घर पर कमरे में फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी फ्रेंड्स कालोनी प्रभात सिंह ने बताया कि युवक नशा करता था, परिवार के लोग मना करते थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें