फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने ठेका श्रमिकों का मानदेय बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिषद ने ठेका श्रमिकों के मानदेय में 24 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी कर दी है। इस आदेश का लाभ सीधे तौर पर ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत 435 कर्मचारियों को मिलेगा। मानदेय में वृद्धि का आदेश एक दिसंबर से प्रभावी होगा। जनवरी में मिलने वाला मानदेय नई दरों के हिसाब से कर्मचारियों को मिलेगा। नगर पालिका को प्रतिमाह 3 लाख 13 हजार 200 रुपये का अतिरिक्त भार उठाना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जलकल, इलेक्ट्रिकल, कर संग्रह अनुभाग तथा सामान्य कार्यालय में करीब 435 श्रमिकों आउटसोर्सिंग से काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को अभी तक 170 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय का भुगतान होता रहा है। शासन ने आउटसोर्सिंग ठेका श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए 194 रुपये स्वीकृत करने के आदेश सभी नगर पालिका परिषदों को दिए। शासन के आदेश का पालन करने की मांग को लेकर कर्मचारी बराबर नगर पालिका प्रशासन पर दबाव डालते रहे। कई बार इसके लिए ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए चेयरमैन नौशाबा खानम और ईओ अनिल कुमार ने शासन के आदेश को लागू कर दिया है।
अभी तक 435 ठेका श्रमिकों को 170 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से महीने में नगर पालिका को 22 लाख 18 हजार 500 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। अब नई दरें लागू होने से 25 लाख 31 हजार 700 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार बढ़ी हुई दरों के अनुरूप एक दिसंबर से कर्मचारियों को मानदेय भुगतान के आदेश कर दिए गए हैं। अगले महीने बढ़ा हुआ मानदेय कर्मचारियों को प्राप्त होगा। नगर पालिका कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करना पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें