इटावा। कड़ाके की ठंड, घने कोहरे एवं शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम का व्यापक असर फसल पर भी पड़ना शुरू हो गया है। पाला गिरने के कारण आलू की फसल में झुलसा का रोग हो रहा है।
किसान उमाशंकर निवासी ग्राम नगला राठौर ने बताया कि इस समय सर्दी से आलू की फसल को ज्यादा नुकसान है। इसके लिए छिड़काव करना बहुत जरूरी है। झुलसा से संबंधित कोई भी दवा ब्लाक में उपलब्ध नहीं है। निजी दुकानों से झुलसा के बचाव की दवा ले तो ली है। सर्दी अधिक पड़ने की वजह से छिड़काव नहीं किया गया।
किसान कुंवर पाल निवासी ग्राम पंचायत नगला अनियां ने कहा कि सर्दी अधिक पड़ने की वजह से आलू के साथ-साथ अन्य फसलों को भी नुकसान है। आलू कितना महंगा है। उसको बचाना बहुत ही आवश्यक है। झुलसा की दवा ब्लाक में न उपलब्ध होकर हमें निजी दुकानों से खरीदनी पड़ती है। उनको मनमाने दाम देने पड़ते हैं। इस संबंध में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं सुन रहा है।