फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा के समर्थन पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सपा व बसपा के समर्थन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। बसपा कार्यकर्ता पर एक युवक ने हमला करने का आरोप लगाया है। युवक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजपुर रोड निवासी संजय गौतम ने विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी दुकान से शाम को घर जा रहा था। तभी बसपा कार्यकर्ता विनय कुमार उर्फ कातिया ने रास्ता रोककर कहा कि तुम सपा को वोट क्यों दे रहे हो। उसने कहा कि जो जिसे चाहे वोट दे सकता है। इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गया और उसने हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष चकरनगर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में शराब पीने-पिलाने के कारण झगड़ा हुआ है। इसमें दूसरे पक्ष का विनय भी घायल है, उसका उपचार कराया जा रहा है। इसको लेकर बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें