परेड की सलामी लेते आईजी कानपुर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में पिछले छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 204 महिला रिक्रूट की बुधवार को पासिंग आउट परेड कराई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक कानपुर प्रशांत कुमार ने हिस्सा लिया। उन्होंने सलामी लेकर महिला सिपाहियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
महिला आरक्षियों की परेड का आईजी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरक्षियों को ऑटोमैटिक हथियारों को चलाने समेत अन्य प्रशिक्षण दिए गए हैं। विभाग को युवा महिलाकर्मी मिलीं हैं, आशा है कि वे अपने उत्तरदायित्वों का सही तरीके से पालन करेंगी। उनके शामिल होने से विभाग मजबूत होगा।
प्रशिक्षण में रूमी तंवर, सोनिया निरवाल, संजू, क्षमा सैनी, कविता चौधरी, माधवी शर्मा, अर्चना राजपूत, मिथलेश, रिया ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। यहां एसएसपी जय प्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
परेड में शामिल महिला रिक्रूट- फोटो : ETAWAH