इटावा। लत्ते को सांप बनाने में पुलिस माफिर है। ऐसा ही कुछ वाक्या जिले में हुआ, एक व्यक्ति की बाइक का परमिट चालान कर दिया। जबकि बाइक का परमिट होता ही नहीं है।
औरैया जिले के कस्बा बाबर पुरा निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र पान सिंह 28 जून को अपनी बाइक (यूपी 75 एजे2251) से जा रहे थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्राम मेहंदीपुर के पास पुलिस ने उनका ई चालान कर दिया। सोमवार को वे कोर्ट में जुर्माना भरने पहुंचे तो वहां कागज देखकर पता चला कि पुलिस ने बिना हेलमेट के साथ ही बिना परमिट का भी चालान किया है। बाद में कोर्ट ने बिना परमिट के चालान को हटाकर हेलमेट का जुर्माना जमा कराया।
अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक का परमिट ही नहीं होता है। पुलिस की अज्ञानता व लापरवाही के चलते ऐसा हुआ।