फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के गढ़ से सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर जाएंगे पटौदी और मरियम, कल होंगे रवाना

Fri, 26 Feb 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा सफारी से गोरखपुर जाएंगे पटौदी और मरियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा लॉयन सफारी के शेर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर भेजे जाएंगे। 25 सितंबर 2019 को जूनागढ़ से लाए शेर पटौदी और शेरनी मरियम को शनिवार को विशेष वाहन से गोरखपुर रवाना कर दिया जाएगा। वह वहां गोरखपुर चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि लॉयन सफारी में 18 माह का वक्त गुजारने के बाद पटौदी और मरियम की जोड़ी को भेजा जा रहा है। वह गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए ही यहां लाए गए थे। दोनों को सकुशल पहुंचाने के लिए एक डॉक्टर, फारेस्टर, दो कीपर साथ भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


कुनबा बढ़ाने की तैयारी
इटावा लॉयन सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वयस्क हो चुकीं पांच मादाएं और छह नर शेरों को मिलन के लिए अलग रखा जाएगा। सफारी में अभी तक परिवार बढ़ाने वाले जेसिका और शेर मनन की उम्र काफी हो चली है। दोनों ने सफारी को आठ शावक दिए हैं। इन शावकों में भी कुछ वयस्क हो चुके हैं। नए जोड़ों को उम्र के हिसाब से चुना गया है। इस दौरान उनके वंश का भी ख्याल रखा जाएगा।

होली से पहले शेरों के दीदार की तैयारी
शेरों के दीदार न हो पाने के कारण इटावा लॉयन सफारी पहुंच रहे पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। शेरों को लॉयन सफारी में नहीं छोड़ा गया है। पर्यटक सिर्फ भालू, हिरन, काले हिरन को ही देख पा रहे हैं। निदेशक का कहना है कि नेशनल जू अथॉरिटी के मानकों को पूरा कर लिया गया है। होली से पहले सफारी में शेर छोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावकों का इस तरह हुआ जन्म
सिंंबा, सुल्तान - 6 अक्तूबर 2016
बाहुबली       -15 जनवरी 2018
भरत, रूपा और सोना- 25 जून 2019
केसरी                 - 15 अप्रैल 2020
गार्गी और नीरजा - 12 दिसंबर 2020

नोट- सफारी में कुल 20 शेर हैं, जिसमें नौ शावक हैं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें