इटावा। अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दीक्षित के विनोद नगर स्थित आवास से नगर संकीर्तन यात्रा निकली। रास्ते में श्रृद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद बांटा।
ढोल नंगाड़े बजाते एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान श्री युगल सरकार की पालकी यात्रा शुरू हुई। कचहरी रोड, चौबे मोटर वर्क्स वाली गली, पुरानी दीवानी रोड, कमला कॉलोनी, शिवा कॉलोनी, राहतपुर रोड होती हुई श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। हरिप्रकाश नारायण शुक्ला, सीता शुक्ला का अंग वस्त्र और हरिनामी लॉकेट भेंट कर सम्मान किया। यात्रा के विश्राम पर यजमान राजेंद्र दीक्षित, उत्तरा दीक्षित एवं ऋभू दीक्षित ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय परिवार, चौधरी शंकर दयाल स्मारक संस्थान, चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान, ब्राह्मण जागृति महासभा तथा बाजपेई परिवार ने यात्रा का स्वागत किया। शिव महेश दुबे, कृपा नारायण तिवारी, शरद बाजपेई, मनीषा शुक्ला के अलावा राकेश चंद्र पाठक, विष्णु नारायण शोरावाल, डॉ. विद्याकांत तिवारी, राजेश बाजपेई, महेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।