फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए, मनोज महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन संबंधी बैठक शिवनारायण इंटर कॉलेज इटावा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हुई।
विज्ञापन

बैठक में 50 से अधिक विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पंकज कुमार सिंह चौहान को अध्यक्ष चुना। पंकज लगातार तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव अधिकारी होशियार सिंह ने परिणाम घोषित किया। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान की टीम में जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सुमति नारायण सिंह को निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर विनय पटेल, धर्मेंद्र कुमार, इरशाद अहमद, मनोज भदौरिया, रामनरेश सिंह, संयुक्त मंत्री के पद पर योगेंद्र प्रताप, अवनीश कुमार, रजनीश कुमार, अनिल सिंह एवं पूनम देवी सहित 31 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी को संकल्प स्मरण कराते हुए प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि संगठन में रहकर हमें पीड़ित शिक्षकों की निस्वार्थ सेवा करने की शपथ लेनी होगी।
प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने कहा कि संगठन के संज्ञान में आया है की नवनियुक्त शिक्षकों से वेतन भुगतान के लिए सुविधा शुल्क की नाजायज मांग की जा रही, जो निंदनीय है।
जिला प्रशासन इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए विभागीय आदेशानुसार तत्काल वेतन भुगतान कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा संगठन आंदोलन करने को विवश होगा। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षा विभाग का होगा।
जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने जनपद में हाल ही में नवनियुक्त साथियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप अपना वेतन बिल अतिशीघ्र कार्यालय में भिजवाएं। संगठन आपका बिना किसी सुविधा शुल्क के इसी माह के अंत तक वेतन भुगतान कराने को दृढ़ संकल्पित है।
संगठन मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि जिले के शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में रामनरेश, तरुण तिवारी, आदित्य पोरवाल, दलबीर सिंह, आशुतोष तिवारी, ओम शिवाय, त्रिभुवन सिंह, मंजू दुबे, देवेंद्री शाक्य, बबिता सिंह, माधुरी, डॉ. मंजू यादव, प्रभास रंजन एवं शांतनु सहित जनपद के अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें