उत्तर प्रदेश के इटावा में जिला पंचायत चुनाव में सैफई द्वितीय सीट पर मुकाबला दिचस्प हो सकता है। भाजपा इस सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव के सामने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव या मनीष यादव पतरे को मैदान में उतार सकती है।
मनीष जसवंतनगर से दो बार शिवपाल सिंह और शिव प्रसाद मुलायम सिंह से मुकाबला कर चुके हैं। सांसद गीता शाक्य के पति भी अध्यक्ष पद के दावेदार बताए जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों की तरह भाजपा जिला पंचायत चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों जीतना चाहती है। भाजपा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को भी घेरने की तैयारी कर रही है।