फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर कूड़े का ढेर

Wed, 19 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। वेतन, फंड व एरियर आदि मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सड़कों और चौराहों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहे। इसके कारण राहगीर परेशान दिखे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नियमित, संविदा व ठेका सफाई कर्मी सात सूत्री मांगें लंबित होने के कारण बेमियादी हड़ताल पर हैं। कूड़ा न उठने से बालूगंज, आजाद रोड, जवाहर रोड, मोतीगंज आदि जगहों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। हड़ताली सफाई कर्मी मुरारी लाल, रमेश चंद्र, ऋषि, देशबंधु, शंकर लाल, रमेश आदि ने बताया कि मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी।
अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल नियमित, संविदा सफाईकर्मियों के एक महीने के वेतन का प्रबंध किया जा रहा है। ऐसे ही आउटसोर्स सफाई कर्मियों को एक महीने के मानदेय की व्यवस्था की जा रही है। सफाई कर्मियों से वार्ता कर हड़ताल जल्द वापस लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें