फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में शिकायत मिलने पर दरोगा किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लेखपाल ने गोचर भूमि पर कब्जा हटवाए बिना ही समस्या के निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। समाधान दिवस में ऊसराहार थाने पहुंचे डीएम ने समीक्षा में खामी पकड़ ली और तहसीलदार को शाम तक कब्जा हटवाने का आदेश दिया। दूसरे मामले में फरियादी का शांतिभंग में चालान करने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाने में पिछले थाना दिवस में हिंदूपुर वैदपुर के प्रधान नेमसिंह ने गोचर भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। लेखपाल अरुण कुमार को कब्जा हटवाने के आदेश दिए गए थे। लेखपाल ने कब्जा हटवाए बिना ही शिकायत के निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। थाना दिवस में पहुंचे डीएम ने निस्तारण की समीक्षा की तो लेखपाल पकड़ा गया। डीएम अवनीश कुमार राय ने इस पर नाराजगी जताई। तहसीलदार प्रभातराय को शाम तक जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए।
तिर्खी त्रिलोकपुर गांव में भूमि पर कब्जे की शिकायत पर कर्री चौकी इंचार्ज ने शिकायतकर्ता का भी शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। हिम्मतपुर गांव के जगपाल सिंह ने बताया कि खेत पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर बोरिंग करा ली है। डीएम ने तहसीलदार व लेखपाल को जांच के लिए भेजा। 11 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ भरथना विजय सिंह, तहसीलदार ताखा प्रभात राय राय, थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

जसवंतनगर में एक भी शिकायत नहीं निपटी
जसवंतनगर। जसवंतनगर थाने में 11 शिकायतें आईं, इनमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। ग्राम रोहतई से रमेश कुमार, उमेश कुमार आदि ने खाद के गड्ढों पर कब्जा होने की शिकायत की। आलई के शिवराज सिंह की खेत पर कब्जा होने की शिकायत की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें