फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ में नहीं झमाझम के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आषाढ़ महीने के 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी झमाझम बारिश शुरू नहीं हुई है। सिर्फ दो दिन रिमझिम बरसात होने से उमस भी बढ़ गई है। बारिश न होने से जहां लोग गर्मी से परेशान हैं वहीं किसान जुताई और बुआई को लेकर चिंतित हैं। बारिश न होने से बुआई पिछड़ रही है। आषाढ़ के 10 बचे 10 दिनों में झमाझम बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई थी। शनिवार को दोपहर तक धूप और बदली से उमस बढ़ गई। दोपहर बाद तीन बजे हल्की बारिश से गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली। रविवार को फिर पूरा दिन लोग उमस से बेहाल रहे। गर्मी के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैैज्ञानिकों के अनुसार 12 जुलाई तक जोरदार बारिश की संभावना नहीं है। थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है।
धान की उपज पर पड़ेगा असर
निवाड़ीकला। किसान रणवीर सिंह ने कहा कि बारिश न होने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। नहर और नलकूप के पानी से नर्सरी डाल ली थी। किसान पंकज ने कहा कि धान की रोपाई में देरी होने से उपज पर असर पड़ेगा। नर्सरी भी 50 से 60 प्रतिशत ही उग पाई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि जून में बारिश न होने से खरीफ की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें