फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने मूंगफली बेचने वाले के घर खायी खीर

विज्ञापन
शौर्य का लिखा हुआ प्रार्थना पत्र पढ़ते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सरकारी दफ्तरों में फेरी लगाकर मूंगफली बेचने वाले सती मोहल्ला निवासी रामबाबू के घर सोमवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खाना खाया। उनके बच्चों का हाल जाना और डीएम को बच्चों की पढ़ाई के अच्छे इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद मोहल्ले, गली और रामबाबू के घर की साफ सफाई कराने अधिकारी सुबह ही पहुंच गए थे। मंत्री को गर्मी न लगे, इसके लिए आंगन में बड़ा एडजॉस्ट फैन लगाया गया। पड़ोसी अपने अपने दरवाजों से सबकुछ देखते रहे। दोपहर करीब तीन बजे राज्यमंत्री रामबाबू के घर पहुंचे। जमीन पर बैठकर भोजन किया। रामबाबू ने पत्नी के साथ मंत्री को दाल, चावल, रोटी, परवल आलू की सब्जी और खीर खिलाई। मंत्री ने खाने की तारीफ की।
खाने के बाद बच्चों को बुलाकर पढ़ाई के बारे में पूछा। पूरे परिवार को तोहफे भी दिए। इसके बाद मोहल्ले में घूमकर निरीक्षण किया। कई लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री को बताईं।
विज्ञापन

मंत्री को प्रार्थनापत्र देकर बयां किया गरीबी का हाल
मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान शौर्य यादव ने मंत्री को प्रार्थना पत्र दिया। उसमें शौर्य ने लिखा कि शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। पिता के पास स्थायी रोजगार न होने से एक साल से फीस जमा नहीं हो सकी है। पहले भी परिवार ने कई बार घर का सामान बेचकर फीस जमा की है। स्कूल प्रबंधन निकालने की चेतावनी दे रहा है लेकिन वह पढ़ना चाहत है। 11 वर्षीय बहन की तबियत भी खराब है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पिता बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
सैफई अस्पताल में कोई सुनवाई नहीं है साहब
बुजुर्ग विमला शर्मा ने मंत्री को रोक लिया। उन्होंने बताया कि पति का स्वर्गवास हो गया है और बच्चे नहीं हैं। तीन महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। इलाज तक के रुपये नहीं है। मंत्री ने डीएम को वृद्धा की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिया। डीएम श्रुति सिंह ने वृद्धा से पूछा कि जिला अस्पताल थीं। बुजुर्ग ने कहा कि, वहां की दवाई असर नहीं करती है। डीएम ने सैफई दिखाने के बारे में पूछा तो बुजुर्ग ने सीधे कहा कि कई बार जा चुकी है पर वहां कोई सुनवाई नहीं। डीएम ने सैफई में इलाज कराने का आश्वासन दिया।

विमला शर्मा। संवाद- फोटो : ETAWAH

रामबाबू चक के घर भोजन करते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें