फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कारोबार का व्यापारियों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों नेे देश प्रेमी जागो अभियान शुरू किया है। रविवार को तहसील चौराहे पर विदेशी कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन कारोबार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा कि लगातार बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से बाजारों में बिक्री घटकर बमुश्किल 25 फीसदी रह गई है।
कहा कि कम पूंजी वाले खुदरा व्यापारियों की रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है। व्यापार मंडल सरकार से मांग करता है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारोबार पर तत्काल रोक लगाएं। अन्यथा व्यापारी वर्ग आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल, जिला मंत्री इकरार अहमद, संतोष कुमार, संजीव राजपूत, रंजीत सिंह कुशवाह, उमेश कुशवाहा, आजाद राईन, अवधेश सिंह राठौर, अमित, आमिर, महेश अग्रवाल, मोशन जैन, श्रषभ जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें