फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर, सूने घर से नगदी, जेवर ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल/जसवंतनगर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में लाखों का माल चोर समेट ले गए। इकदिल में मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर चोर सवा लाख रुपये की नकदी ले गए। उधर, जसवंतनगर के ग्राम कुंजपुरा में सूने मकान को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के कस्बे में बीच बाजार स्थित दीपक पांडे का मेडिकल स्टोर है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और एक लाख 25 हजार रुपये चुरा ले गए।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब दीपक अपनी दुकान पर पहुंचे। दुकान पहुंचने पर उन्हें नकब लगा दिखा तो वह सन्न रह गए। उन्होंने देखा तो डिब्बे में रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि चोर डिब्बे में रखे एक लाख 25 हजार रुपये चुरा ले गए। दीपक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसआई दयानंद पटेल मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बीच बाजार में चोरी की घटना से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई।
इस संबंध में मेडिकल मालिक ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि उन्हें प्रार्थनापत्र मिल गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।
उधर, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर समेत लगभग एक लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह उसके घर के बाहर ताले टूटे पड़े देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वैदपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित राजा बेटी अपने मायके में पुत्र के साथ रहती है। रात के समय में अपने किसी रिश्तेदार के बीमार हो जाने पर उन्हें देखने के लिए बेटे के साथ चली गई।
विज्ञापन

घर में ताला बंद था। बताया कि 15 हजार नकद और सोने के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें