शुक्रवार शाम को बदली छाने और तेज हवाओं के बीच निकलते वाहन सवार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी होने के बावजूद कुछ देर बाद मौसम साफ होने पर निकली खिली धूप से लोगों को फिर से गर्मी ने परेशान कर दिया। गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम दो डिग्री तापमान में कमी दर्ज होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। शाम को भी बदली छाने और हवाएं चलने से बूंदाबांदी के आसार दिखे। हालांकि बारिश नहीं हुई।
सप्ताह भर से मौसम में आने वाले बदलाव से लोगों को अभी तक भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मई में कुछ दिनों को छोड़ दें तो शेष दिनों 41 डिग्री से लेकर 43, कभी 44 और 45 डिग्री तक तापमान जा पहुंचा था। सप्ताहभर से आंधी तूफान और बीच-बीच में बारिश अथवा बूंदाबांदी होने से तापमान में काफी गिरावट आने से गर्मी से आमजन को काफी राहत मिल रही है। इस प्रकार मई महीना का आखिरी सप्ताह कुछ राहत भरा साबित हो रहा है।