फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती भाजपा : नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है, जिसे बचाने का जनता मन बना चुकी है। सपा शासन के विकास कार्यों का नाम बदलने वाली सरकार को बदलकर फिर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनता बनाकर प्रदेश को खुशहाल बनाएगी।
विज्ञापन

यह बात सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल के सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
कहा कि जनता का होश व कार्यकर्ताओं का जोश ही 2022 में सपा की सरकार बनाएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ गुमराह किया।
विज्ञापन

समाजवादी सरकार में बने एक्सप्रेसवे को भाजपा अपना बता रही, जबकि यह सपा की सोच का नतीजा है। इन लोगों ने सपा के किए विकास कार्यों का सिर्फ नाम बदला। जनता दवा, ऑक्सीजन संग अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के लिए रोने को विवश है।
उधर, दोपहर बाद जिला पंचायत सभागार में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के विस अध्यक्ष, महासचिव, ब्लाक अध्यक्ष, विस सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक में संगठन के लोगों में जोश भरते हुए भाजपा पर बरसे।
उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए घरों पर समाजवादी झंडा लहराने, लाल टोपी लगाकर गर्व से लोगों को सपा शासनकाल में कराए गए कार्यों को बताने का मंत्र दिया।
कहा कि धर्म के नाम पर लूटने वाली भाजपा ने अंतिम संस्कार के लिए लोगों को सिफारिश कराने व शवदाह के लिए लकड़ियों के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर कर दिया है।
कहा कि जनता ने अखिलेश यादव को सीएम बनाने का निर्णय ले लिया। जिसकी झांकी सीएम योगी को उनके चौखट पर गोरखपुर में अखिलेश के रथ यात्रा के दौरान उमड़े जन सैलाब के रूप में दिखा दिया है।
उन्होंने पूर्व विधायकों, आवेदकों, जिला कमेटी के पदाधिकारी, समस्त यूथ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प दिलाया। युवजन सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा जनता से 15 लाख देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई।
कहा था कि काला धन लाएंगे और इस धन को सभी में बांट देंगे, लेकिन धन देना तो दूर ऐसे काम किए की सब पाई-पाई को मोहताज हो गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, प्रदेश सचिव शिव मूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, महासचिव चंदन सिंह बघेल, शेखर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें