लॉयन सफारी में मनाया गया नीरजा और गार्गी का जन्मदिन
- फोटो : ETAWAH
इटावा। लायन सफारी में पिछले वर्ष जन्म लेने वाली दो मादा शावक नीरजा व गार्गी रविवार को एक वर्ष की हो गईं। एक वर्ष का होने पर इनका पहला जन्मदिन सफारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रेंज ऑफिसर विनीत कुमार सक्सेना की देखरेख में दोनों शावकों का पहला जन्मदिन मनाया गया। इसके लिए बच्चों के हाथों से केक कटवाया गया। दोनों शावकों नीरजा व गार्गी के लिए नॉनवेज वाला केक बनवाकर उनको खिलाया गया। रेंज ऑफिसर ने बताया कि नीरजा तथा गार्गी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 2 शावकों के जन्मदिन को लेकर सफारी में हर्षोल्लास का माहौल है।
जन्मदिन के कार्यक्रम में सफारी के कई कर्मचारी शामिल रहे। (संवाद)