फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी की शेरनियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में बैठे शेर व शेरनी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क की कोरोना संक्रमित शेरनियों गौरी व जेनिफर की बरेली स्थित प्रयोगशाला की तीसरी ब्लड रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शेरनियों को सफारी स्थित पशु अस्पताल से छुट्टी दी जाए या नहीं, इसे लेकर विचार चल रहा है। फैसला होने के बाद ही शेरनियों को एनिमल हाउस में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में सफारी पार्क के 14 शेर व शेरनियों का ब्लड सैंपल बरेली भेजा गया था। छह मई को आई रिपोर्ट में शेरनियों जेनिफर व गौरी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अन्य 12 शेर व शेरनियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। कोरोना संक्रमित शेरनियों को पशु अस्पताल में भर्ती किया गया था।
तब से दोनों अस्पताल में ही हैं। कानपुर जू के पशु चिकित्सकों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा था। अब दोनों शेरनियां अस्पताल में उछल-कूद कर रही हैं। छह से आठ किलो तक मीट खा रही हैं। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि शेरनियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पोस्ट कोविड इलाज के चलते शेरनियों को शिफ्ट किया जाए या नहीं, इसे लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें