फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने वसूला 18 लाख का अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस साल मिलावटखोरी के 78 मामले दर्ज किए हैं। वहीं अलग-अलग मामलों में 18 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला है।अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। इसमें बताया गया कि इस साल नवंबर तक 923 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस साल नवंबर तक 145 नमूने लिए गए हैं। 41 नोटिस जारी किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं। लोगों को जागरूक भी करते रहें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, एफएसओ एमएस कुशवाह, प्रदीप कुमार, अभिनंदन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें