फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंतनगर ने जीता बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता जसवंतनगर टीम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ बेसिक शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। खिताबी मुकाबले में ताखा और जसवंतनगर की टीमों का आमना सामना हुआ। इसमें जसवंतनगर ने ताखा की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में ताखा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। ताखा की ओर से विपिन चौहान ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में जसवंतनगर की टीम ने सलमान के 37 रनों की बदौलत आठ ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
साथ ही खिताब पर भी कब्जा जमा लिया। जसवंतनगर के सलमान को मैन ऑफ द मैच और सीरीज दिया गया। समापन अवसर पर गौरव पाठक, मंजुल चतुर्वेदी, संजय द्विवेदी, अहसान अहमद, शशिभूषण यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें