फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिनाथ की 19 फीट की प्रतिमा लगेगी

विज्ञापन
मल्लिनाथ की प्रतिमा की आकार देता मूर्तिकार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शहर से करीब 15 किमी दूर वाह-जैतपुर रोड़ पर मुनि श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज की प्रेरणा से बनने वाले अनुप्रेक्षा तीर्थ का शनिवार को भूमि पूजन मुनि संघ के सानिध्य में हुआ। यहां विश्व की एकमात्र भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमा सवा 19 फीट की विराजमान होगी। जिसका कार्य भी करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मुनि श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में मुरैना से आए आचार्य संजय जैन ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। भूमि पूजन शैलेंद्र जैन, राहुल जैन, रोहित जैन ने किया। मुनि श्री ने बताया कि अनुप्रेक्षा तीर्थ पर विराजमान होने वाली भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमा विश्व की एक मात्र प्रतिमा सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसके साथ ही यहां बनने वाले मानस स्तंभ को भी भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं औषधालय, आहार शाला सहित अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित है।
इटावा। मुनि श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज इटावा में 24 से 29 नवंबर तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के लिए आज करनपुरा जैन मंदिर में गाजे बाजे के साथ प्रवेश करेंगे। यहां मुनि संघ वेदी शुद्धि कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। इसके बाद महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेगे। 23 नवंबर को आने वाले गणाचार्य विराग सागर जी महाराज की आगुवानी की भव्य तैयारियों को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें