फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली रोटी खाने वालों की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के नगला सुभान गांव में जहर मिले आटे की रोटियां खाने से बीमार हुए पिता, बेटी व नातिन की हालत खतरे से बाहर है। बृहस्पतिवार को युवती की हालत में सुधार होने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से छुट्टी दे दी गई, जबकि पिता और भतीजी का उपचार कर चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, तहरीर न मिलने से पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। आटे में जहर मिलाने के आरोपी वृद्ध के दामाद से पुलिस पूछताछ कर रही है। नगला सुभान गांव के छोटे लाल की बेटी सरिता की शादी फिरोजाबाद के बरामई गांव मठसेना के प्रमोद के साथ हुई थी।
दहेज के लिए पति उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए सरिता तीन साल की बेटी को लेकर 10 महीने पहले मायके आ गई थी। तब से मायके में वह रहती थी। सोमवार की रात उसका पति प्रमोद मायके पहुंचा और आटे में जहर मिलाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

इस आटे की रोटी खाने से मंगलवार को सरिता की मौत हो गई थी। घर के बाहर फेंके गए आटे को खाने से उसकी बकरी की भी जान चली गई थी। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रमोद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें