फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घायल तेंदुए की हालत नाजुक, खाना-पीना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क के बफर जोन से 18 जनवरी को एक तेंदुए का घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। इसका उपचार सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के चिकित्सक आरपी पांडेय ने 22 जनवरी को को इटावा सफारी पार्क में आकर तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। उनके निर्देशों के अनुसार, सफारी के पशु चिकित्सक उपचार कर रहे थे। इसके बावजूद तेंदुए की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। दो दिनों से तेंदुए ने खाना-पीना छोड़ दिया है। ऐसे में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सफारी उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों की ओर से उसकी नियमित देखभाल की जा रही है। साथ ही बाहर से विशेषज्ञों से भी राय ली जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें