फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपाई भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब एक घंटे तक वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता ने कहा कि दो दिन पहले हुई मारपीट में सवर्ण परिवार के उत्पीड़न के लिए जबरदस्ती एससी-एसटी एक्ट लगाया गया है। इसे हटवाया जाए। इसके बाद ही भूख-हड़ताल समाप्त होगी। शुक्रवार देर शाम फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले में बिजली विभाग की चेकिंग टीम के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी थी। इस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, लूट और एसएसी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
इस पर पीड़ित परिवार ने फर्जी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता हरि किशोर तिवारी से लगाई। मामला संज्ञान में आने पर सोमवार सुबह एसडी फील्ड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर हरिकिशोर तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने एक्सईएन से एससी-एसटी एक्ट की धारा हटाने की मांग की। एक्सईएन से वार्ता में बात न बनने पर वह परिसर में ही कर्मचारियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक्सईएन और भाजपा नेता के साथ वार्ता की। विवेचना में सही तथ्य सामने आने पर धाराएं हटाने के लिए आश्वस्त किया, लेकिन भाजपा नेता गलत धाराओं को हटाने के लिए लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे। लगभग एक घंटे की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इस पर भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे रहे। रात करीब आठ बजे तक वह परिसर में बैठे रहे। इस मौके पर सभासद पंकज पचौरी, सभासद शरद वाजपेई, अशोक द्विवेदी, देवेंद्र शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा और देवेश भदौरिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें