फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 स्कूलों में पांच को होगी समीक्षा अधिकारी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पांच दिसंबर को जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां और सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही कई विभागों के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ही बनाया गया है।
33 परीक्षा केंद्रों पर 14489 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कई विभागों के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सात सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर पूरी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। प्रश्नपत्रों के साथ ही कापियों की भी पूरी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
उधर, डीएम श्रुति सिंह ने विकास भवन में सभी केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकलविहीन कराना सभी की जिम्मेदारी है।
कहा कि परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र, काले पेन के अलावा मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं कक्ष निरीक्षक को भी कैमरायुक्त मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व खोला जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में डीआईओएस राजू राणा, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एडीएम जय प्रकाश, एसपी सिटी कपिल देव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें