फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किसानों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। किसान सेवा सहकारी समिति और सहकारी संघ पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बुधवार को किसानों ने कर्मचारियों पर खाद ब्लैक करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। भाजपा नेताओं, तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने किसानों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

खाद संकट से परेशान किसान सुबह से ही समिति पर कतार लगाकर बैठ जाते हैं। देर शाम तक खाद नहीं मिलने पर वह खाली हाथ लौट जाते हैं। किसानों ने बताया कि समिति पर हर एक दो दिन में डीएपी आती है और पर्दे के पीछे से बांट दी जाती है। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में किसान खाद के इंतजार में दोपहर बाद तक बैठे रहे।
गोदाम में केवल सौ बोरी डीएपी थी। कुछ ही समय में पूरी खाद बंट गई। इस दौरान इंतजार कर रहे किसानों ने खाद न मिलने पर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह, थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम, राहुल राज वर्मा मौके पर पहुंच गए। किसान रामनिवास कश्यप, ब्रजनरेंद्र ने बताया वह तीन दिन से खाद के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सचिव राकेश यादव ने बताया बारह सौ बोरी खाद की डिमांड भेजी गई है। खाद आते ही किसानों को वितरित की जाएगी। तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया वह कोशिश कर रहे हैं कि खाद का वितरण पारदर्शिता से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें