फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, सैफई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के भादमई गांव में शनिवार की रात को एक जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को गोली लग गई। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हिस्ट्रीशीटर अपने गांव का प्रधान भी रह चुका है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर अपराधी भादमई निवासी भूरे सिंह यादव का बेटा प्रदीप उर्फ छोटे यादव (38) अपने घर में छिपा हुआ है, जबकि उसे पहले ही जिला बदर किया जा चुका है।
उसके ऊपर अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी। प्रदीप ने घर पर पहुंची पुलिस को देखकर दूसरी मंजिल से भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि उसने अवैध तमंचा निकालकर पुलिस पार्टी पर फायर करने का प्रयास किया, जिससे वही गोली उसको लग गई। सीओ सैफई विजय सिंह ने बताया कि घायल छोटे यादव को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
हिस्ट्रीशीटर को गोली लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। एंबुलेंस बुलाकर उसे आनन फानन इलाज के लिए सैफई भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी सैफई पहुंच गए और वहीं पर डेरा जमाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें