फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बिना मास्क प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। कोई भी मतदाता बिना मास्क के मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। कोविड हेल्प डेस्क पर मास्क, सैनिटाइजर व हैंड ग्लब्स उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर एक-एक आशा कार्यकर्ता और एएनएम की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बताया मतदान केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे। बिना मास्क के आने वाले लोगों को मास्क मिलेगा। हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले में 21 एंबुलेंस 108 नंबर की, 26 एंबुलेंस 102 नंबर की और 4 एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस अलर्ट मोड पर काम करेंगी। कहीं भी एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एंबुलेंस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। चुनाव वाले दिन डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। जिला अस्पताल पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम आर्या ने बताया जिला अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाएं चलती रहेंगी। आपातकालीन स्थिति में उन्हें जब भी ड्यूटी पर बुलाया जाएगा, उन्हें तुरंत हाजिर होना पड़ेगा। लिहाजा मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह शहर से बाहर न जाएं।
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि मतदाताओं के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उन्हें बैठाया जाएगा और मतदान खत्म होने के आखिरी एक घंटे में पीपीई किट पहनाकर मतदान करने की इजाजत होगी। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो-दो पीपीई किट उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें