फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लगा जाम

विज्ञापन
मंडी परिसर के बाहर लगा लंबा जाम - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। रविवार को मतदान कराने के लिए शनिवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों के वाहनों के कारण मंडी के सामने दिनभर जाम लगा रहा। पोलिंग पार्टियां भी जाम में फंसी रहीं। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 422 बसें और 852 हल्के वाहन लगाए गए थे।
विज्ञापन

नवीन मंडी में इटावा, भरथना, जसवंतनगर के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए थे। वाहनों के आने व जाने के लिए सिर्फ दो ही गेट होने के कारण हाईवे अंडर पास से मंडी तक जाम लगा रहा। मतदान कार्मिकों को भी निकलने में दो- दो घंटे का समय लगा। मतदान कार्मिकों का अपना वाहन ढूंढने में काफी परेशानी हुई।
अंतिम समय तक कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए जद्दोजहद करते देखे गए। किसी ने कहा कि वह बीमार है तो किसी ने कहा कि छोटे बच्चे घर पर कैसे रह पाएंगे। कुछ ऐसे मामले भी आए जिसमें पति व पत्नी दोनों की ड्यूटी लग गई थी। हालांकि पार्टी रवानगी से पहले ड्यूटी काटी नहीं गई। कई कर्मचारी पिछले कई दिनों से ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगे थे लेकिन ड्यूटी नहीं कट सकी। शनिवार को पार्टी रवानगी के समय भी ड्यूटी कटवाने के प्रयास किए। किसी ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो कई महिलाओं ने कहा कि बच्चे छोटे हैं और वह घर में कैसे अकेले रह पाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह और सीडीओ संतोष कुमार राय पार्टी रवानगी स्थल पर बैठकर मोर्चा संभाले रहे। तीनों विधानसभा क्षेत्र की पार्टियों की रवानगी पर उनकी नजर रही। यह सुनिश्चित करते रहे कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे ड्यूटी पर जाएं। दोपहर के बाद सभी पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
चुनाव ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों को शनिवार को नई मंडी परिसर से रवाना किया गया। इस दौरान कई दंपत्ति ऐसे थे जिनमें पत्नियों की ड्यूटी लगी थी। आखिरी समय तक प्रयास करने के बाद भी जब ड्यूटी नहीं कटी तो पतियों ने बच्चे संभाले और पत्नी ड्यूटी करने के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें