फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत 10 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी, एक डॉक्टर व तीन महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सात मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 63 है। इनमें 62 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय के अनुसार भरथना सुरक्षित विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ .सिद्धार्थ शंकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बुद्ध विहार पार्क नजदीक विकास भवन निवासी सिद्धार्थ शंकर ने 11 फरवरी को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपने आवास पर होम आइसोलेट हैं। उनके अलावा तीन सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में, तिराहा कोतवाली, बुद्ध पार्क, सैफई, बीरमपुर मलाजनी जसवंतनगर में एक-एक संक्रमित मिले। तीन दूसरे जनपदों के संक्रमित शामिल हैं। फरवरी माह के 12 दिन के अंदर 178 संक्रमित मिले। 446 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें