फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बालकों समेत 11 और लोगों को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को दो बालकों व तीन महिलाओं समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा बस स्टैंड पर हुई जांच में चार कोरोना संक्रमित मिले। जिला कारागार, बलरई रेलवे स्टेशन, ग्राम अवारी उदी, नगला भोग, खुड़ीसर, पैरामेडिकल सैफई व ग्राम कुसना भरथना में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कुल संक्रमितों की संख्या 2026 हो गई है। छह मरीज भर्ती हैं। 35 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक 1944 मरीजों को छुट्टी मिली है। दो संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 80 है। इनमें 74 होम आइसोलेट हैं। इस माह अभी तक 133 नए कोरोना संक्रमित मिले। नए केसों की अपेक्षा डिस्चार्ज होने वाले केसों की संख्या तीन गुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें